Saturday, July 4, 2026
Bastar Division

भव्य स्वागत के साथ शकील मोहम्मद रिज़वी ने संभाला जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार

बारिश के बीच सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया

इम्पेक्ट न्यूज। दंतेवाड़ा।

जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के नवनियुक्त अध्यक्ष शकील मोहम्मद रिज़वी के प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच उनका गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।

बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ। गीदम नया नाका (गुमड़ा चौक) पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान आतिशबाजी, कांग्रेस के पक्ष में गूंजते नारों और ढोल-नगाड़ों के बीच पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत में डटे रहे।

स्वागत रैली के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जहां नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शकील मोहम्मद रिज़वी ने विधिवत जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य अवधेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष सलीम राजा उस्मानी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष शकील मोहम्मद रिज़वी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और सभी को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी की एकजुटता और मेहनत से कांग्रेस जिले में और अधिक मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री मनीष भट्टाचार्य, जिला महामंत्री रितेश जैन, जिला महामंत्री विमल सलाम, जिला पंचायत सदस्य महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव तूलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रवीण राणा जिला महामंत्री मनोज कौरव, जिला महामंत्री राजकुमार जायसवाल, जिला सचिव जीतेन्द्र कश्यप, महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र शर्मा पीसीसी मेंबर रूपधर नाग जिला सचिव अनिल सोनो अल्पसंख्या के प्रदेश उपाध्यक्ष मनु वर्गीश ब्लॉक अध्यक्ष दंतेवाड़ा सुमित्रा शोरी ब्लॉक अध्यक्ष बचेली ग्रामीण नंदा कुंजाम ब्लॉक अध्यक्ष किरंदुल राजेंद्र कौर ब्लॉक अध्यक्ष बारसूर किरत आलमी ब्लॉक अध्यक्ष कुआकोंडा रामकुमार नाग अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष आशिफ राजा नगर पालिका उपाध्यक्ष किरंदुल बबलू सिद्दीकी, पार्षद एन नागराज पार्षद राधा ठाकुर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गणेश दुर्गा जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी मनीष ठाकुर आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष शंकर कुंजाम पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष मंगल यादव युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष उमेश कश्यप युवा कांग्रेस जिला महासचिव धीरू कुमार नाग,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष वेदांत पांडे समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *