मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 27 November 2026

हम खबर बनाते नहीं, बताते हैं...

ई-पेपर पढ़ें
Bastar Division

’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’

इम्पेक्ट न्यूज। नारायणपुर। ’समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को राहत, उपार्जन केंद्रों में सुचारु रूप से जारी है खरीदी प्रक्रिया’

नारायणपुर, 26 नवंबर 2026

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारु रूप से जारी है। राज्य शासन द्वारा किसानों से 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर अपनी उपज का विक्रय कर किसान प्रसन्न नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम टिमनार के किसान रामलाल, पिता सीताराम ने गढ़बेंगाल धान उपार्जन केंद्र में अपनी उपज का विक्रय किया। उन्होंने 16 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा।

शासन द्वारा निर्धारित 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान विक्रय करने पर उन्हें अपनी मेहनत का उचित मूल्य प्राप्त हुआ। धान विक्रय के बाद किसान रामलाल ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। किसान रामलाल ने बताया कि धान खरीदी की व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज विक्रय करने में सहूलियत मिल रही है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत गढ़बेंगाल उपार्जन केंद्र में धान विक्रय करने से उन्हें राहत मिली है।

उन्होंने किसानों के हित में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इस वर्ष किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में धान उपार्जन केंद्रों की संख्या 17 से बढ़ाकर 19 की गई है। हलामीमुंजमेटा एवं तारागांव में दो नवीन उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। जिले में कुल 10,686 किसान पंजीकृत हैं, जिनका पंजीकृत रकबा 13,063.08 हेक्टेयर है। किसानों को धान विक्रय के लिए ऑनलाइन तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के साथ-साथ संबंधित समिति के माध्यम से ऑफलाइन टोकन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

जिले में धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक संचालित होगी। कच्छप/सुरेश्वर/941

टैग: