इम्पेक्ट न्यूज। नारायणपुर। नारायणपुर, 26 नवंबर 2026
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिले के धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेकर किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सतत निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में आज खाद्य अधिकारी अलाउद्दीन खान एवं जिला विपणन अधिकारी जितेन्द्र शर्मा द्वारा धान उपार्जन केंद्र गढ़बेंगाल तथा एड़का का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दोनों केंद्रों में धान खरीदी से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा किसानों द्वारा विक्रय के लिए लाई जा रही धान की मात्रा एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
’गढ़बेंगाल केंद्र में दो किसानों का 83 क्विंटल धान का टोकन’ धान उपार्जन केंद्र गढ़बेंगाल में निरीक्षण के दौरान दो किसानों का कुल 83 क्विंटल धान का टोकन जारी होना पाया गया। इनमें ग्राम टिमनार के किसान रनाये वड्डे तथा ग्राम गढ़बेंगाल के किसान मोडो राम शामिल हैं। अधिकारियों ने केंद्र में धान खरीदी से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान समिति में धान के सुरक्षित रखरखाव के लिए ड्रेनेज, श्रमिकों की उपलब्धता, कैप कवर तथा किसानों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था पाई गई। ’एड़का केंद्र में दो किसानों द्वारा 80 क्विंटल धान विक्रय के लिए लाया गया’ इसी तरह धान उपार्जन केंद्र एड़का का भी निरीक्षण किया गया। यहां दो किसानों द्वारा कुल 80 क्विंटल धान विक्रय के लिए लाया गया है। इनमें किसान चमरूराम, ग्राम गरांजी तथा चौतूराम कावड़े, ग्राम गराजी शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान केंद्र में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध पाए गए। इसके साथ ही धान के सुरक्षित रखरखाव के लिए ड्रेनेज, कैप कवर एवं किसानों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था भी पाई गई। ’किसानों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी’ कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।
उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाने, डनेज, कैप कवर, श्रमिकों की उपलब्धता, पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था एवं पार्किंग सहित किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कच्छप/सुरेश्वर/939
