मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 28 नवम्बर 2026

हम खबर बनाते नहीं, बताते हैं...

ई-पेपर पढ़ें
Bastar Division

’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’

इम्पेक्ट न्यूज। नारायणपुर। नारायणपुर, 26 नवम्बर 2026

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सिंगोड़ीतरई, नारायणपुर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की शारीरिक फिटनेस एवं खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बस्तर विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत जिम स्थापना के लिए 4 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी।

स्वीकृत राशि के तहत क्रय समिति के अनुमोदन उपरांत जेम पोर्टल के माध्यम से एल-1 निविदाकार मेसर्स पद्मावती ट्रेडर्स, धमतरी से जिम स्थापना के लिए आवश्यक उपकरणों एवं सामग्रियों का क्रय किया गया। संबंधित फर्म द्वारा जिम उपकरणों की आपूर्ति कर उनकी स्थापना का कार्य प्रारंभ किया गया था। स्थापना के दौरान उपकरणों को निर्धारित स्थान पर स्थापित कर सीमेंट से स्थिर किया गया था।

स्थापना के अगले ही दिन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उपकरणों का उपयोग किए जाने के कारण कुछ उपकरणों में हलचल की स्थिति उत्पन्न हुई। जिम उपकरणों की सुरक्षा एवं मजबूती सुनिश्चित करने के लिए पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शेष है, जिसे वर्तमान में पूर्ण कराया जा रहा है। संबंधित विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिम उपकरणों की स्थापना एवं पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य पूर्ण होने के पश्चात समिति द्वारा सभी उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

सत्यापन में कार्य एवं सामग्री संतोषजनक पाए जाने के बाद ही संबंधित फर्म को भुगतान की कार्यवाही की जाएगी। कच्छप/सुरेश्वर/942

टैग: