मुख्य सामग्री पर जाएँ
Monday, 23 November 2026

हम खबर बनाते नहीं, बताते हैं...

ई-पेपर पढ़ें
Bastar Division

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। रायपुर, 23 नवम्बर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धनोरा में आयोजित राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव एवं लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में कोंडागांव जिले के विकास और कलार समाज के सामाजिक उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

केशकाल में कलार समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपये देने, ग्राम धनोरा में संचालित शिशु मंदिर के भवन निर्माण की व्यवस्था करने तथा कोंडागांव और कांकेर जिले को जोड़ने वाली तिमड़ी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कराने की घोषणा की। साथ ही नवा रायपुर में भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक स्थापित कर उनकी प्रतिमा लगाने तथा माकड़ी और मैनपुर में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपये देने की घोषणा की।

11194/

टैग: