मुख्य सामग्री पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026

हम खबर बनाते नहीं, बताते हैं...

ई-पेपर पढ़ें

वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान

इम्पेक्ट न्यूज। राजनांदगांव। राजनांदगांव 19 नवम्बर 2026।

परिवहन विभाग द्वारा वाहन स्वामियों एवं नागरिकों की सुविधा के लिए यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी ई-चालान की जानकारी प्राप्त करने एवं ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। भारत सरकार के परिवहन पोर्टल के माध्यम से वाहन स्वामी अपने वाहन के विरूद्ध जारी ई-चालान की जानकारी प्राप्त कर लंबित चालानों का भुगतान घर बैठे ऑनलाईन के माध्यम से कर सकते हैं।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव ने बताया कि वाहन स्वामी ई-चालान की जानकारी एवं भुगतान के लिए भारत सरकार की अधिकृत वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर जाकर व्हीकल नंबर विकल्प का चयन कर सकते हैं। इसके पश्चात व्हीकल नंबर विकल्प में अपने वाहन का पंजीयन क्रमांक एवं स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज कर गेट डिटेल पर क्लिक करना होगा। इससे संबंधित वाहन के विरूद्ध जारी ई-चालानों का विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

जिस लंबित चालान का भुगतान करना है, उसके सामने उपलब्ध चेकबॉक्स पर टिक करें अथवा संबंधित पे-नाव विकल्प का चयन करें। इसके बाद पेमेंट गेटवे का विकल्प उपलब्ध होगा। जिसमें नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड सहित अन्य डिजिटल भुगतान की सुविधा दी गई है। वाहन स्वामी सुविधानुसार विकल्प का चयन कर ई-चालान का भुगतान ऑनलाईन के माध्यम से कर सकते है।

भुगतान प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण होने के पश्चात संबंधित ई-चालान का भुगतान दर्ज हो जाएगा तथा वाहन स्वामी भुगतान की रसीद भी प्राप्त कर सकते है। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा जिले के सभी वाहन स्वामियों से अपने वाहनों के विरूद्ध जारी लंबित ई-चालानों की जानकारी प्राप्त कर उनका समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

उन्होंने नागरिकों से ई-चालान का भुगतान केवल भारत सरकार की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से करने तथा किसी भी संदिग्ध लिंक, फर्जी संदेश अथवा अनधिकृत वेबसाइट के माध्यम से भुगतान नहीं करने की अपील की है। क्रमांक 69 —————–

टैग: