मुख्य सामग्री पर जाएँ
Monday, 23 November 2026

हम खबर बनाते नहीं, बताते हैं...

ई-पेपर पढ़ें
Bastar Division

बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती

इम्पेक्ट न्यूज। जगदलपुर। 26 नवंबर को जगदलपुर में लगेगा रोजगार मेला जगदलपुर, 23 नवम्बर 2026/

बस्तर जिले की शिक्षित और आत्मनिर्भर बनने की आकांक्षा रखने वाली युवतियों के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है। बेंगलुरु स्थित प्रतिष्ठित आईफोन निर्माण करने वाली संस्था में श्असेंबली ऑपरेटरश् के पदों पर भर्ती के लिए गुरुवार 26 नवंबर को जगदलपुर में एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक द्वारा दी गई जानकारी अनुसार यह भर्ती अभियान विशेष रूप से बस्तर जिले की युवतियों को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष रोजगार मेले में केवल बस्तर जिले की युवतियों को ही शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदिकाओं की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।

तकनीकी क्षेत्र की इस बड़ी संस्था में काम करने की इच्छुक एवं योग्य युवतियां गुरुवार 26 नवंबर को सुबह 10 बजे आड़ावाल स्थित जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, जगदलपुर में उपस्थित होकर इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं। प्रशासन ने जिले की पात्र युवतियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

टैग: