इम्पेक्ट न्यूज। कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर, 21 नवंबर 2026
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आज जिला मुख्यालय कांकेर में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने पहंुचने पर कार्यक्रम स्थल में उप मुख्यमंत्री अरूण साव का आदिवासी परंपरा व रीति रिवाज के अनुसार पीला चांवल से टीका लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों ने भी उप मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
