इम्पेक्ट न्यूज। नारायणपुर। ’कलेक्टर के निर्देशानुसार 28 जनवरी 2027 तक अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर, ग्रामीणों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ’
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार ष्जनसमस्या समाधान शिविर 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने और अपनी समस्याओं के निराकरण का अवसर मिलेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 नवंबर 2026 को ग्राम पंचायत कुतुल में शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुतुल, धुरबेड़ा एवं पदमकोट के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी क्रम में 03 दिसंबर को ग्राम पंचायत कोंगे में पांगुड एवं कोंगे के ग्राम पंचायत हेतु, 10 दिसंबर को ग्राम पंचायत कोडोली ऊर्फ कस्तुरमेटा में कलमानार, नेडनार, कस्तुरमेटा एवं आरवाबेड़ा के ग्रामीणों हेतु तथा 17 दिसंबर को ग्राम पंचायत गारपा में गारपा, घमंडी एवं मेटानार के ग्रामीणों के लिए शिविर लगाया जाएगा।
इसी तरह 24 दिसंबर को ग्राम पंचायत कोहकामेटा में कोहकामेटा, कंदाड़ी, कुंदला, कच्चापाल एवं मुरनार के ग्रामीणों के लिए शिविर आयोजित होगा। 31 दिसंबर को ग्राम पंचायत जाटलूर में जाटलूर, मुरुमवाड़ा एवं ढोंढरबेड़ा हेतु, 07 जनवरी 2027 को ग्राम पंचायत आदनार में गोमे एवं आदनार हेतु तथा 14 जनवरी को ग्राम पंचायत ओरछा में ओरछा, आदेर, गोमागाल, मंडाली एवं हिकुल के ग्रामीणों के लिए शिविर लगाया जाएगा।
वहीं 21 जनवरी को ग्राम पंचायत रेकावाया में रेकावाया, लंका, हांदावाड़ा, पिडियाकोट एवं डुंगा हेतु तथा 28 जनवरी को ग्राम पंचायत गुदाड़ी में गुदाड़ी, कोडोली, थुलथुली एवं पोचावाड़ा के ग्रामीणों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविरों में स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, श्रम कार्ड, किसान कार्ड, जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक खाता, पीएम किसान, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। सभी शिविर निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे से आयोजित होंगे। जिला प्रशासन ने संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं शिविर स्थल पर पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवेदन से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाएं। कच्छप/सुरेश्वर/927
