मुख्य सामग्री पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026

हम खबर बनाते नहीं, बताते हैं...

ई-पेपर पढ़ें

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन

इम्पेक्ट न्यूज। कोरिया। 31 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा, 3 से 6 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका

कोरिया 23 नवम्बर 2026

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर 2026 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक www.nta.ac.in या https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर किए जा सकते हैं। प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) 31 जनवरी 2027 को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE – 2027) आयोजित करेगी।

एनटीए की सूचना के अनुसार, नियमित आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर है। इसके बाद 3 से 6 दिसंबर तक 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन में सुधार के लिए 7 से 9 दिसंबर तक का समय दिया जाएगा। परीक्षा शहर की सूचना 11 जनवरी 2027 को जारी होगी और प्रवेश पत्र 25 जनवरी से एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी और उत्तर ओएमआर शीट पर दर्ज करने होंगे। कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा 150 मिनट की होगी और 13 भाषाओं में उपलब्ध रहेगी। कक्षा नौवीं की प्रवेश परीक्षा 180 मिनट की होगी और अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी। पात्रता, पाठ्यक्रम, सीटों और आरक्षण की जानकारी एनटीए की सूचना पुस्तिका में उपलब्ध है। अभ्यर्थी आवेदन और सूचना पुस्तिका के लिए एनटीए के सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर जा सकते हैं।

सहायता के लिए 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर कार्यालय कोरिया ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस प्रवेश संबंधी सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। समाचार क्रमांक 58/2026/मानिकपुरी

टैग: