मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026

हम खबर बनाते नहीं, बताते हैं...

ई-पेपर पढ़ें

स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई

इम्पेक्ट न्यूज। बिलासपुर।

बाल दिवस के दिन का बताया जा रहा वीडियो

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो 14 नवंबर का बताया जा रहा है। उस दिन सातों विद्यार्थी स्कूल समय के दौरान परिसर से बाहर चले गए थे। इसी दौरान उन्होंने नशा किया। वीडियो में नौवीं कक्षा की दो छात्राएं नशे की हालत में बीड़ी पीती दिखाई दे रही हैं। वहीं पांच छात्र गांजा पीते नजर आ रहे हैं। सभी विद्यार्थी आसपास के गांवों के रहने वाले बताए गए हैं। छात्राएं वीडियो में कह रही हैं कि सारा गांव जानता है कि हम नशा करते हैं।

अभिभावकों को बुलाकर की गई बैठक

वीडियो सामने आने के बाद प्राचार्य वीरभद्र सिंह पैकरा ने स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई। इसमें संबंधित विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी बुलाया गया और उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। समिति ने सातों विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल आने से रोकने का निर्णय लिया। उन्हें केवल परीक्षा देने के लिए स्कूल आने की अनुमति दी गई है।

टीसी देने के लिए जारी किए गए नोटिस

स्कूल प्रबंधन ने दो छात्राओं और पांच छात्रों को स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) देने के संबंध में नोटिस जारी किए हैं। प्राचार्य की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक एक छात्र और दो छात्राओं को टीसी जारी की गई है। मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को भी पत्र के माध्यम से दी गई है।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि घटना स्कूल परिसर के बाहर हुई थी। हालांकि, विद्यार्थियों के नशा करते हुए वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने जरूरी कदम उठाए हैं।